बादाम
बादाम एक तरह का मेवा होता है यह काजू पिस्ता आदि मेवों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एवं गुणों से भरपूर होता है| स्वस्थ रहने के लिए गुणों की खान बादाम का सेवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी होता है| क्योंकि इसमें प्रोटीन, वसा ,मिनरल्स, विटामिंस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं| आयुर्वेद में इसकी तासीर को सम शीतोष्ण कहा गया है| यह देखने में भूरे कलर का होता है| और यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है|
बादाम के गुण
1. खून को साफ करता है तथा नए खून के निर्माण में सहायता करता है|
2. यह बुद्धि का विकास करता है एवं नसों को पुष्ट करता है|
3. छाती और यकृत संबंधी परेशानियों को दूर करता है तथा खांसी और आंतों के शूल में उपयोगी है|
4. बादाम के सेवन से मूत्राशय की पथरी गल जाती है|
5. गलित कुष्ठ में लाभकारी होता है|
6. तिल्ली की बाधाओं को दूर करने वाला है|
7. शरीर की आंतरिक जलन को दूर करने वाला एवं धातु वर्धक है|
8. वात पित्त को नष्ट करने वाला है|
बादाम के पोषक तत्व-
1. इसमें उपस्थित वसा , कोलेस्ट्रोल कम करती है और हृदय के लिए लाभदायक है| अनुसंधान से पता चला है कि जो लोग प्रतिदिन बादाम का सेवन करते हैं उनमें हार्ड अटैक की संभावना 50% कम हो जाती है|
2. बादाम में रेशा( फाइबर) होने के कारण पाचन तंत्र ठीक रहता है| कब्जियत नहीं होती| कोलन(Colon )कैंसर से बचाव होता है|
3. बादाम में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता रहता है| इसलिए सुबह नाश्ते में बादाम का सेवन अवश्य करें|
4. कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है इसलिए मधुमेह के रोगी प्रतिदिन 5 बादाम का सेवन कर सकते हैं|
5. बादाम में कैलोरीज काफी मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है|
6. बादाम में सोडियम नहीं होता| इस कारण उच्च रक्तचाप( हाई ब्लड प्रेशर) के रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं|
7. बादाम में पोटैशियम होने के कारण व्यक्ति चुस्त और दुरुस्त रहता है|
8. बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो कोशिकाओं के सुरक्षा को बढ़ाता है| एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है|

बादाम की प्रतिदिन की सेवन मात्रा
1. 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को 5 बादाम रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ लेने चाहिए| इससे लंबाई में वृद्धि होती है|
2. 10 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 5 -10 बादाम का सेवन करना चाहिए|
3. सैनिक ,खिलाड़ी ,पहलवान, यानी ज्यादा शारीरिक श्रम करने वाले को अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करना चाहिए
बादाम पाक बनाने की विधि -
सबसे पहले दो शेर बादाम गिरी को कपड़े से रगड़ कर साफ कर ले| फिर ईमामदस्ता में डालकर उन्हें दरदरा कूट लें| उसके बाद 226 ग्राम गाय का घी मिलाकर धीमी आंच पर भून लें|
तत्पश्चात 4 सेर चीनी की चाशनी बना लें| 25 ग्राम केसर को जल के साथ खरल में पीसकर चासनी में मिला दे| चासनी गाढ़ा हो जाने पर उस म गाय के घी में बने हुए बादाम मिलाकर खूब अच्छी तरह से मिलाएं फिर जावित्री, जायफल, सोठ ,मिर्च, पीपल, लौग, दालचीनी, तेजपत्ता, छोटी इलायची के बीज, विदारीकंद ,कॉन्च बीज ,सफेद मुसली , खरेटी के बीज, सालम मिश्री, शतावर ,कमल गट्टा, वंशलोचन ,प्रत्येक एक एक तोला व 5 तोला रससिंदूर,2.5 तोला वंगभस्म,2 तोला प्रवालपिष्टी- सब को मिलाकर खरल में महीन पीस ले| फिर इस चूर्ण को चासनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें| उसके बाद इस मिश्रण को चौड़े थाली में जमा दें| ठंडा होने पर छोटे-छोटे टुकड़े काटकर सुरक्षित रख ले| इस प्रकार बादाम पाक तैयार हो गया|
बादाम पाक के गुण-
1. दिमाग एवं हृदय की कमजोरी को दूर करता है|
2. पित्तविकार ,नेत्र रोग को ठीक करने में सहायक है|
3. इसके सेवन से शरीर पुष्ट होता है शरीर की ताकत बढ़ती है जिन लोगों के शरीर में थकावट रहती है, सुबह उठते ही पिंडलियों में दर्द होता है, कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह वरदान है|
4. यह बल, वीर्य ,ओज ,कांति, रस, रक्त धातुओ की वृद्धि करता
है|
5. किसी भी प्रकार का सिर दर्द ठीक हो जाता है|
6. निम्न रक्तचाप को सामान्य अवस्था में लाता है|
7. पढ़ने वाले बच्चे भी बादाम पाक का सेवन करें तो उनकी बुद्धि कुशाग्र हो जाती है| और रात्रि में पढ़ने से होने वाली मानसिक थकावट एवं सिर दर्द कभी नहीं होता है|
8. बादाम पाक शिरोरोग में आयुर्वेद की सर्वश्रेष्ठ औषधि है|
9. नपुंसकता को ठीक करने में अति लाभदायक है|
10. कुछ लोगों को महीना या 2 महीना के बाद जो सिर दर्द का दौरा( माइग्रेन) पड़ता है वह भी ठीक हो जाता है |
बादाम पाक सेवन की विधि-
5 से 10 साल के बच्चों के लिए आधा से एक चम्मच, 10 से 18 साल तक के लोगों के लिए एक से दो चम्मच, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए दो चम्मच सुबह- शाम दूध के साथ|
नोट-
बादाम पाक पूरे परिवार के सेवन योग्य है क्योंकि इसमें सभी विटामिन एवं सभी बूटियों से पौष्टिक तत्वों का मिश्रण होता है|
Good information
ReplyDeleteNice
ReplyDelete